वाराणसी। डेढ़ साल से गुमशुदा किशोर को कमिश्नरेट की एएचटी थाने की पुलिस ने सोमवार को हरियाणा के सोनीपत से ढूंढा। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर वीडियो देखने के बाद गोसेवा के लिए सोनीपत चला गया। बाल कल्याण समिति के सामने उसे पुलिस ने पेश किया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि परिजनों ने 4 अप्रैल 2025 को भेलूपुर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि था कि बेटा वाराणसी में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। दो अप्रैल 2024 को बिना बताए कहीं चला गया है। सफलता नहीं मिलने पर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के आदेश पर विवेचना एएचटी थाना वाराणसी को स्थानांतरित की गई। 5 महीने के बाद उसे ढूंढने में सफलता मिली। संवाद