फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सात साल से कम सजा के अपराधों को लंबित न छोड़े, संदिग्धों की पृष्ठभूमि भी खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने सोमवार को थाना प्रभारियों और मुंशियों के साथ समीक्षा की। थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि 7 साल से कम दंडनीय अपराधों से संबंधित बिना कारण लंबित विवेचना का निस्तारण कराएं। बांग्लादेशी व रोहिंग्या की तलाश में झुग्गी, झोपड़ी, ईंट भट्टों और अन्य स्थानों पर निवासरत व्यक्तियों, संदिग्ध फेरी वालों की चेकिंग कर उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड और पृष्ठभूमि की जांच करें। आरोपियों के जमानतदारों की सूची प्राप्त कर उनकी पहचान, पता, दस्तावेज व पृष्ठभूमि का थाना स्तर पर सत्यापन करें। मादक पदार्थों और पशु तस्करी की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर कार्रवाई और अभियानों को संचालित करने पर जोर दिया। अपराधों की रोकथाम के लिए गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई में तेजी लाने पर जोर दिया। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेषज्ञ टीमों से समन्वय के निर्देश दिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें