फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में चेयरमैन हत्याकांडः बनाया गया था फूलप्रूफ प्लान, पूछताछ में शूटर बार-बार बदल रहा बयान

Sat, 27 Oct 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
बदमाश के पास से बरामद असलहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन शहर में नगर पंचायत अध्यक्ष एवं खनन उद्यमी इम्तियाज अहमद को मौत के घाट उतारने के लिए बदमाशों ने फूलप्रूफ प्लान बनाया था। एक बदमाश पहले ही चोपन में आ गया था जबकि तीन अन्य साथी गुरुवार को तड़के मूरी एक्सप्रेस से चोपन रेलवे स्टेशन उतरे थे। उसके बाद सीधे नगर में पहुंचे। इन लोगों को चोपन में ही एक बाइक उपलब्ध कराई गई थी। तीन बदमाशों के पास एक एक पिस्टल, जबकि एक के पास कारबाइन थी।          
विज्ञापन


पढ़ेंः सोनभद्रः चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी, हाइवे पर लगाया जाम
        
पुलिस की माने तो जेल जाने से पहले बदमाश काश्मीर ने बताया कि झारखंड, बिहार के औरंगाबाद, सासाराम सहित अन्य जिलों में वह लोग सक्रिय हैं।  गिरोह के सदस्य कारबाइन, कट्टा, पिस्टल समेत अन्य असलहा बनाकर बेचते और घटनाओं को अंजाम देते हैं। बाइक से दो ने चेयरमैन के घर से रेकी की थी। उसने बताया कि हत्या कराने वाले व्यक्ति की सीधे उससे डील नहीं हुई थी। इसलिए उसे चेयरमैन की हत्या की सुपारी देने वाले के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


जेल जाने से पहले शूटर के मोबाइल की जांच पड़ताल में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। काश्मीर  रौकेट के मोबाइल में हत्या के बाद अलग अलग तरह के महिला और पुरुष शव के फोटो मिले हैं। पूछताछ में उसने बताया कि उसके मोबाइल में उसके साथियों ने फोटो भेजे हैं। साथी  हत्या करने के बाद मोबाइल में फोटो खींच लेते हैं। ताकि सुपारी देने आने वालों को उन लोगों पर भरोसा बन सके कि वह लोग किसी को भी मौत के घाट उतार सकते हैं। 

शूटर से हत्या की वजह नहीं उगलवा सकी पुलिस


इम्तियाज अहमद की हत्या के आरोपी शूटर काश्मीर कुमार पासवान उर्फ रौकेट को बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस अब रिमांड पर लेकर हत्या की वजह और इसमें शामिल लोगों को लेकर पूछताछ करेगी।  

बृहस्पतिवार की सुबह सुबह छह बजे चोपन के अग्रवाल मेमोरियल क्लब मैदान में इम्तियाज अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। गोली मारकर भाग रहे बदमाश काश्मीर को लोगों ने पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी। उसके पास से एक कारबाइन भी बरामद हुई है। पुलिस ने भीड़ की चंगुल से बदमाश को मुक्त कराया और उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी उपचार के लिए ले गई। यहां कुछ घंटे उपचार करने के बाद डॉक्टर ने काश्मीर को छुट्टी दे दिया।

सूत्रों की मानें तो कोर्ट में पेश करने के पूर्व पुलिस अधिकारियों ने बदमाश से चेयरमैन की हत्या की वजह, इसमें शामिल लोग और उसके साथियों सहित अन्य लोगों के बारे में पूछताछ शुरू की। शूटर बार बार बयान बदलता रहा। बाद में उसका कहना था कि उसे बिहार से एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने चेयरमैन की हत्या करने की बात कही थी। वह रेकी करने चोपन आ गया था। उसे बाइक उपलब्ध कराई गई। उसी दिन दो अन्य लोग ट्रेन से चोपन आए। जब वह स्टेशन पहुंचा तो वहां बिहार से फोन करने वाला व्यक्ति पहले से ही बाइक लेकर खड़ा था।

दो बाइक से चारों नगर के रास्ते आदि को देखने के बाद दो लोग चेयरमैन के घर पास रुक गए जबकि दो लोग क्लब ग्राउंड के पास पहुंच गए।  चेयरमैन जैसे ही घर से निकले वह पीछे पीछे क्लब पहुंचा और ओवरटेक करते हुए आगे पहुंच गया। बिहार वाले व्यक्ति ने बताया कि वह जिसे नमस्कार कर बात करेगा उसे ही गोली मारनी है।

कोर्ट क्लब में जैसे ही चेयरमैन पहुंचे उन्हें गोली मार दी। शूटर खुद गोली मारने की घटना से इंकार करता रहा। उसका कहना है कि वह साथियों का घर जानता है। इस पूरे मामले में पुलिस अफसर कुछ भी कहने से बचते रहे। वहीं एसपी किरीट राठौड़ का कहना है उनकी टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही वह लोग मामले का खुलासा कर देंगे।

झारखंड पहुंची सोनभद्र पुलिस


चेयरमैन हत्याकांड मामले की जांच कर रही सोनभद्र पुलिस की एक टीम शुक्रवार को झारखंड पहुंच गई। झारखंड पुलिस ने हत्या में पकड़े गए आरोपी काश्मीर कुमार रौकेट का आपराधिक इतिहास सोनभद्र पुलिस को सौंप दिया है। रौकेट कोई इनामी नक्सली नहीं है। हुसैनाबाद थाने में उसके खिलाफ सिर्फ दो मुकदमे दर्ज हैं। उसके परिवार का इतिहास आपराधिक है। चेयरमैन की हत्या में शामिल दो और युवक बिहार के हैं, जिनका अपराधिक इतिहास झारखंड पुलिस के पास नहीं है।       

हत्या के खुलासे को लेकर पुलिस जगह-जगह हांथ-पांव मार रही है। एसपी किरीट राठोड की गठित दो टीमों में से एक टीम शुक्रवार को झारखंड के हुसैनाबाद थाना पहुंच गई। वहां की पुुलिस ने रौकेट के अपराधिक इतिहास की जानकारी सोनभद्र पुलिस को दे दी है। झारखंड के हुसैनाबाद के डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि काश्मीर कुमार रौकेट उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्त मोर्चा का नवीनगर, हुसैनाबाद जोन का कमांडर है। हालांकि हुसैनाबाद क्षेत्र में उस पर हत्या का एक भी मुकदमा दर्ज नहीं है।

वर्ष 2016 में उसने होली पर हुसैनाबाद अपने घर आए एक सिपाही को गोली मार दी थी। इससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी मामले में उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज है। बताया कि अब तक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि चोपन चेयरमैन की हत्या में दो और व्यक्ति शामिल हैं जो बिहार के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि चेयरमैन के हत्या की जांच कर रही सोनभद्र पुलिस की एक टीम शुक्रवार को झारखंड आई थी। टीम को हत्या के पकड़े गए आरोपी काश्मीर कुमार रौकेट का अपराधिक रिकार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि रौकेट का संगठन खुद हथियार नहीं बनाता है बल्कि उसे हत्या के लिए किसी ने हथियार उपलब्ध कराया होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन की हत्या के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

चोपन चेयरमैन इम्तियाज अहमद की गुरुवार की सुबह कारबाइन से गोली मारकर की गई हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कायकर्ताओं ने शुक्रवार को सदर तहसील पर प्रदर्शन किया। हत्या की जांच विशेष टीम से कराने की मांग की।  

महफूज आलम खां, जिला सचिव ओमप्रकाश त्रिपाठी, आनंद चौबे ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की मोदी और योगी सरकार आई है, तब से प्रदेश व जिले में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। इसी का ज्वलंत उदाहरण इम्तियाज अहमद नगर पंचायत अध्यक्ष चोपन की हत्या है। जिले में इम्तियाज अहमद की कारबाइन से गोली मारकर हत्या कर दी गई है जो प्रदेश व जिले में सरकार के नाकामी का जीता-जागता उदाहरण है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें