फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया; मातम

Sun, 05 Jul 2026 03:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP News: मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
अनुज गिरी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला नेरुईयादामर में शनिवार रात मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन





पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अनुज गिरी (30) पुत्र श्यामलाल गिरी के रूप में हुई है। शनिवार रात करीब नौ बजे वह अपने घर में मोबाइल चार्जर बिजली बोर्ड में लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह कोन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनुज गिरी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से पत्नी और चार छोटे बच्चों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि अनुज परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव के लोगों ने भी शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताई।

स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि चार मासूम बच्चों और परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें