फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः दायित्व के प्रति लापरवाही में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Jan 2020 08:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन

सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के मधुपुर के बगलोटवा कुटिया में शुक्रवार को डीएम एस. राजलिंगम एवं एसपी आशीष श्रीवास्तव विवादित भूमि पर सरसों की फसल रौंदे जाने के मामले की जांच करने के लिए पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि पीड़ितों की तरफ से तहरीर दिए जाने के बाद भी केस दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन


इससे तनाव का माहौल है। एसपी ने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में सुकृत चौकी इंचार्ज आशीष सिंह, दरोगा अब्दुल कलाम और बीट के सिपाही राकेश यादव को निलंबित कर दिया।  पीड़ितों की तहरीर पर सात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस भी दर्ज कर लिया गया है।  

डीएम और एसपी को दौलती देवी ने बताया कि 20 दिसंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर लगी सरसों की फसल को चैनल से रौंद दिया। जबकि उक्त जमीन पर उन लोगों का पचासों साल से कब्जा है। घटना की सूचना उसी दिन चौकी पुलिस को दी। लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार की शाम विवादित भूमि को लेकर गांव में चल रहे तनाव की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। रात में ही फोर्स के साथ सदर एसडीएम यमुना धर चौहान, सीओ राजकुमार तिवारी, कोतवाल मिथिलेश मिश्रा ने गांव में पहुंच कर ग्रामीणों से घटना के बारे में पूछताछ की।

दौलती देवी की तहरीर पर बट गांव निवासी बाबूलाल पटेल, छोटू पटेल, कोमल, जोरई, राहुल, जुगुल सिंह और प्रेमनाथ सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में सुकृत चौकी इंचार्ज आशीष सिंह, दरोगा अब्दुल कलाम और बीट के सिपाही राकेश यादव को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले की जांच एएसपी ओपी सिंह को सौंपी गई है। उधर, आरोपियों की तलाश में कई स्थानों पर पुलिस ने छापेमारी की, लेकिन नहीं मिले ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें