फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : सौतेले भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदी युवती, तीनों की मौत, घर में चल रहा था झगड़ा

Fri, 16 Sep 2022 12:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra : मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव में किशोरी समेत तीन बच्चों की रहस्यमय मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीनों के शव गांव के बाहर पहाड़ी के नीचे गहरी खाई से बरामद हुए। तीनों सोमवार की रात से ही लापता थे।  छानबीन के बाद पुलिस का दावा है कि किशोरी ने अपने सौतेले भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर जान दी है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव में किशोरी समेत तीन बच्चों की रहस्यमय मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीनों के शव गांव के बाहर पहाड़ी के नीचे गहरी खाई से बरामद हुए। तीनों सोमवार की रात से ही लापता थे। पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। पहाड़ी के ऊपर किशोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। छानबीन के बाद पुलिस का दावा है कि किशोरी ने अपने सौतेले भाई-बहन के साथ पहाड़ी से कूदकर जान दी है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


सोमा गांव निवासी अमरेश धांगर बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है जिससे एक बेटी कृष्णा (17) है। दूसरी पत्नी शहजादी से दो बच्चे चंदन (4) और उजाला (ढाई वर्ष) हैं। शहजादी अपने दोनों बच्चों और सौतेली बेटी कृष्णा के साथ गांव में रहती थी। पुलिस के मुताबिक 12 सितंबर की रात घर में खाने में मछली बनी थी। कृष्णा खाना खाने गई तो मछली खत्म हो चुकी थी। इसे लेकर सौतेली मां से उसका विवाद हुआ।

कुछ देर बाद ही कृष्णा अपने सौतेले भाई चंदन और बहन उजाला को लेकर घर से निकल गई। देर तक उनके न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई। काफी तलाश के बाद भी तीनों का कहीं पता न चलने पर अमरेश धांगर ने घर लौटकर बुधवार को मांची थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिवार के लोग तीनों की खोजबीन में जुटे थे। ग्रामीणों ने अंतिम बार तीनों को गांव के बाहर स्थित पहाड़ी की ओर जाते देखने की जानकारी दी।
विज्ञापन


अमरेश जब पहाड़ी पर पहुंचा तो वहां बच्चों के चप्पल, कृष्णा के आभूषण सहित अन्य सामान मिले। पहाड़ी के नीचे गहरी खाई में किशोरी और दोनों बच्चों के शव नजर आए। सूचना पाकर मांची पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर शाम किसी तरह खाई से शव निकाले गए। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीओ सदर राहुल पांडेय सहित अन्य पुलिस अफसरों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कृष्णा का 12 सितंबर की रात मछली खाने को लेकर सौतेली मां से विवाद हुआ था। इसके बाद से ही वह दोनों भाई-बहन को लेकर घर से निकल गई थी। अब तक की जांच में कृष्णा के बच्चों के साथ पहाड़ी से कूदकर जान देने की बात सामने आई है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी स्थिति स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन

-डॉ. यशवीर सिंह, एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें