फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सोनभद्र स्पोर्टिंग क्लब बना सीपीएल-6 का चैंपियन

विज्ञापन
*सीपीएल-6 रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में सोनभद्र स्पोर्टिंग क्लब बना चैंपियनचिरईगांव। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के चांदपुर प्रीमियर लीग (सीपीएल-6) रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट (अंडर आर्म) के फाइनल मुकाबले में सोनभद्र स्पोर्टिंग क्लब ने चांदपुर स्पोर्टिंग क्लब को 70 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में टॉस बसपा नेता बृजेश यादव ने सिक्का उछालकर कराया। टॉस जीतकर चांदपुर ने गेंदबाजी चुनी।
विज्ञापन

सोनभद्र की टीम ने निर्धारित ओवरों में ओपनर बल्लेबाज हर्ष यादव के 58 रन की बदौलत 116 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चांदपुर की टीम की शुरुआत अच्छी रही और पहले ओवर में बिना विकेट खोए टीम ने 17 रन बना लिए। दूसरे ओवर में दो विकेट गिरते ही टीम दबाव में आ गई। पूरी टीम 46 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह सोनभद्र स्पोर्टिंग क्लब 70 रन से मैच जीतकर चैंपियन बना। प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज शेरू यादव को विशिष्ट अतिथि अमित सिंह सन्नी ने मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया।आयोजक मंडल और सहयोगी प्रतिष्ठान मां मारुका बिल्डिंग मैटेरियल बभनपुरा की ओर से गोलू सिंह ने विजेता टीम को 15,100 रुपये नकद, एक साइकिल और उपविजेता को 7,100 रुपये देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर मुख्य सहयोगी प्रिंस खान, अविनाश सिंह, दिवाकर सिंह, ऋषिकेश सिंह, लोहा यादव, आयुष्मान यादव, राजकुमार भारती व जाहिद खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें