फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: 500 से अधिक प्रतिबंधित हॉर्न और साइलेंसर पर चला बुलडोजर

Sat, 28 Nov 2026 10:16 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

यातायात जागरूकता माह के तहत सोनभद्र पुलिस ने 500 से अधिक प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर नष्ट कराए। बढ़ौली चौराहे पर बुलडोजर से इन उपकरणों का विनष्टीकरण किया गया।

विज्ञापन
सोनभद्र पुलिस, हॉर्न पर प्रतिबंध लगाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। यातायात जागरूकता माह के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों और यातायात पुलिस की ओर से जब्त किए गए। 500 से अधिक प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर सहित अन्य उपकरणों को बुलडोजर से नष्ट कराया गया। बढ़ौली चौराहे पर इन उपकरणों का विनष्टीकरण किया गया।

विज्ञापन


अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
सीओ अभिषेक वर्मा के निर्देशन और एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन में जब्त उपकरणों को नष्ट कराया गया। इस दौरान सीओ यातायात सुधीर सिंह, सीओ सिटी रणधीर मिश्रा और यातायात प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Trending Videos
विज्ञापन

वाहन चालकों को दी चेतावनी
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहनों में प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न, हूटर और मानक के विपरीत साइलेंसर का इस्तेमाल न करें। ऐसे उपकरणों का उपयोग करते पाए जाने पर वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और ध्वनि प्रदूषण रोकने में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें