फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म की खबर0

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा (सोनभद्र)। ट्यूशन पढ़ने जा रही शक्तिनगर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को 17 अक्तूबर को अगवा कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। अगले दिन झोपड़ी में बदहवास मिली किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। किशोरी का इलाज चल रहा है। वह रह-रहकर अचेत हो जा रही है। अभी मेडिकल रिपोर्ट मिली नहीं है। पुलिस ने छात्रा के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 17 अक्तूबर की शाम उनकी लड़की ट्यूशन पढ़ने गई थी। देर रात तक नहीं लौटी तो खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। रात में जब उसकी सहेलियों से पूछा गया तो जानकारी मिली कि एक युवक उसका पीछा करता था। जब परिजन उसके घर गए तो वह भागने लगा। परिजनों ने युवक और उसके एक दोस्त को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने 18 अक्तूबर को दोनों को छोड़ दिया। परिजन फिर थाने पहुंचे और लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने आनाकानी की। लेकिन बाद में मामले की जांच शुरू की। उसी दिन किशोरी एक झोपड़ी में बदहवास मिली। परिजनों का आरोप है कि किशोरी बहला फुसलाकर एक युवक ने मोटर साइकिल पर बैठा ले गया था। आगे बोलेरो सवार तीन लोग मिले। वे उसे जबरदस्ती बैठाकर कहां ले गए, किशोरी को याद नहीं है। उसने बताया कि उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ जबरदस्ती की गई। परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहां किशोरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 21 अक्तूबर को मेडिकल हुआ है लेकिन रिपोर्ट नहीं आई है। पिपरी के क्षेत्राधिकारी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में लेने के बाद केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। बताया कि आरोपी अजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें