फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। श्रावण माह में भी उड़ रही धूल के चलते सूखे की आशंका ने लोगों की नींद उड़ा दी है। इसको लेकर आशंकित मझौली गांव की महिला किसानों ने बुधवार को कलश यात्रा निकाली और कुलदेवता के रूप में स्थापित डिहवार बाबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह सात बजे मझौली चौराहे से कलश यात्रा निकाल महिलाएं डिहवार बाबा धाम पहुंची और उनका कलश के जल से अभिषेक कर अच्छी बारिश के िलिए पूजा-अर्चना किया, मन्नत मांगी। बताया गया कि जल चढ़ाने के पांचवें दिन शनिवार को विधि-विधान से कुलदेवता की पूजा की जाएगी। पूजा कार्यक्रम में गांव के शशिकांत यादव, ईश्वरी दयाल, श्यामाचरण गोंड़ , विनोद गोंड़ ,शिवम गोंड़, जिरमन देवी, सोनिया देवी, गंगू देवी, डॉ. सुनीता देवी, हरिमतिया देवी आदि ने भी श्रद्धा के साथ भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें