समाजसेवी अमन कबीर के साथ दिल्ली के छात्रों की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक ने बनारस के समाजसेवी अमन कबीर को इस मामले की जानकारी फोन पर दी। किसी समाजसेवा में व्यस्त अमन ने सुबह जाकर उन्हें सारनाथ स्थित काशी कुष्ठ सेवा आश्रम में भर्ती करवाने की बात कही। माैके पर छात्रों की टीम करीब 12 बजे तक माैजूद रही। फिर सब अपने गंतव्य को चले गए।
रविवार की सुबह सूचना मिली कि शिवाला घाट पर किसी महिला की डूबने से माैत हो गई है। इसकी तस्दीक की गई तो वह महिला वही बुजुर्ग थी, जिससे दिल्ली के छात्रों की टीम मिली थी। अमन को महिला की माैत की सूचना पांच बजे भोर में मिली थी।
घाट पर रहने वाले युवक ने बताया कि महिला तेलगू में में बात कर रही थी। उसने बताया कि उसके पास करोड़ों की प्राॅपर्टी है। बेटे ने शादी नहीं की है सिर्फ पैसे उड़ाता है। इससे मना करने पर उसने मुझे यहां छोड़ खुद हैदराबाद चला गया।
बुजुर्ग महिला की लाश पुलिस के कब्जे में है। चाैकी इंचार्ज पार्थ तिवारी ने बताया कि महिला की लाश चेतसिंह घाट पर मिली थी। उसकी शिनाख्त की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया कि सुबह नहाने के दाैरान पैर फिसलने से महिला गंगा में डूब गई होगी।