फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी, बच्चों के सामने दामाद ने ससुर की गला दबाकर की हत्या, कत्ल के बाद वह कमरे में ही बैठा रहा

Sat, 14 Mar 2026 10:29 AM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, हरहुआ (वाराणसी)

सार

गढ़वा गांव में बृहस्पतिवार रात दामाद संजय कुमार ने जमीन की बिक्री के रुपये के विवाद में ससुर किशोरी राम उर्फ झगडू (60) की गला दबाकर हत्या कर दी। संजय नशे में धुत था और उसने गाली-गलौज की।
विज्ञापन
दामाद ने ससुर को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वा गांव में बृहस्पतिवार रात नशे में धुत दामाद संजय कुमार ने जमीन की बिक्री के रुपये के विवाद में ससुर किशोरी राम उर्फ झगडू (60) की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दामाद को गिरफ्तार किया। 12 साल से ससुर के घर में ही दामाद संजय सपरिवार रहता था। फॉरेंसिक टीम ने भी छानबीन की है।

विज्ञापन
Trending Videos

शिवपुर थाना क्षेत्र के भरलाई निवासी संजय कुमार की शादी 13 साल पहले बड़ागांव थाना क्षेत्र के गड़वां निवासी किशोरी राम उर्फ झगडू की बड़ी बेटी नीतू के साथ हुई थी। शादी के समय संजय पल्लेदारी करता था। शादी के बाद वह अपने ससुराल में ही रहने लगा। संजय मजदूरी करता था, जबकि ससुर ट्रॉली चलाते थे। संजय और नीतू को तीन बेटे आयुष (12), अंश (10) और अन्वय (8) हैं। 

कुछ माह पहले किशोरी ने अपनी जमीन बेच दी। उसी के पैसे को लेकर दामाद संजय से उसकी कहासुनी होती थी। बेटी नीतू ने पुलिस को बताया कि रात में पति मजदूरी के बाद शाम को घर लौटे तो शराब के नशे में थे। गालीगलौज करने लगे। नीतू ने बताया कि रात 8 बजे पिता किशोरी भी आ गए। उसके बाद संजय उन्हें भी गाली देने लगा। किशोरी के मना करने पर वह उन्हें मारने के लिए दौड़ा। यह देख बच्चों के साथ मिलकर बीचबचाव की कोशिश की और संजय को अलग करने लगी। 

तभी संजय ने हमला कर दिया और बच्चों को भी गाली देकर भगा दिया। पिता किशोरी के पहले सीने पर मारा और फिर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह कमरे में ही बैठा रहा। शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया। संजय को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

जिस ससुर ने दी पनाह, उसी का घोंट दिया गला
गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि दामाद संजय के पास रहने का ठौर नहीं था तो किशोरी ने उसे अपने घर में पनाह दी। छत दिया और रोजगार भी उपलब्ध कराया। चंद रुपये की खातिर पिता जैसे ससुर की संजय ने हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें