फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नया फोन न लाने पर दामाद पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के जगतगंज में ससुराल में बुधवार रात पहुंचे दामाद अभिषेक विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। नया मोबाइल फोन नहीं ले आने पर पत्नी, सास-ससुर, साली ने ईंट पत्थर से हमला किया। पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मिर्जापुर के जमुआ बाजार के मूल निवासी पीड़ित अभिषेक ने पुलिस को बताया कि वह वह सारनाथ में किराए पर रहकर ऑटो चलाते हैं। पत्नी मधु साहनी ने 24 जून की रात मायके जगतगंज बुलाया था। पहुंचने पर पत्नी नया फोन न लाने पर भड़क गई। पैसे न होने की बात कहकर बाद में फोन दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन पत्नी बहस करने लगी और विवाद बढ़ गया। इसके बाद ससुर चतुरी, सास, साली सुमन और साली का लड़का कल्लू भी आ गया। सभी ने घेरकर पिटाई की। कल्लू ने पीछे से सिर पर ईंट से हमला कर दिया। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी पत्नी, सास-ससुर, साली और कल्लू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें