फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मारपीट में युवक का हाथ टूटा, दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। क्षेत्र के टेकुरी गांव में रंजिश में मारपीट में धीरेंद्र प्रताप सिंह का हाथ टूट गया, जबकि बीचबचाव करने पहुंचे उसके पुत्र को भी चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टेकुरी निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 जून की शाम 7.30 बजे गांव के राहुल सिंह और वीर सिंह ने बिना कारण गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में धीरेंद्र प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका हाथ टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पुत्र पवन को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी
विज्ञापन

वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें