ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया जोश।
- फोटो : अमर उजाला
चोलापुर विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के लिए एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर प्रथम, कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय सुल्तानीपुर प्रथम, ऊंची कूद में सावंत कंपोजिट स्कूल उगापुर प्रथम, 100 मीटर दौड़ में बंटी रावत प्रथम, 50 मीटर दौड़ में आयुषी शर्मा प्रथम स्थान पर रहे। अखाड़ा स्वामीनाथ तुलसी घाट पर कुश्ती प्रतियोगिता हुई।
मुख्य अतिथि विधायक सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने विजेताओं को सम्मानित किया। शतरंज प्रतियोगिता 23 से 26 नवंबर तक गुरुनानक इंग्लिश स्कूल, शिवपुर में खेली जाएगी। जो भी हिस्सा लेना चाहते हैं वह आधार कार्ड और पहचान पत्र के साथ आएं।