Varanasi News: वाराणसी में तेज रफ्तार के कहर से एक छात्र की जान चली गई। सड़क किनारे बस का इंतजार करते समय मां - बेटे को कुचलते हुए बेकाबू का गड्ढे में पलट गई। जिससे बच्चे की मौत हो गई।
वाराणसी जिले के शाहपुर गांव के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित कार ने बेटे और मां को कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौत हो गई। घायल मां को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। धक्का मारने के बाद अनियंत्रित कार गड्ढे में पलट गई। कार सवार तीन लोग भी घायल हैं। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
शाहपुर गांव निवासी अच्छे लाल राजभर की पत्नी रानी देवी (35) बेटे शिवम (12) वर्ष को स्कूल बस में बैठाने के लिए सुबह हाईवे पर पहुंची और किनारे खड़ी हो गईं। सुबह सात बजे तेज रफ्तार कार दोनों को कुचलते हुए गड्ढे में पलट गई।
लोगों ने तुरंत घायल मां, बेटे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकाें ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। उधर, कार चालक अविनाश, पत्नी मीना सिंह व बेटा प्रखर घायल हो गए हैं। सभी का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि शिवम कक्षा छह का छात्र था।