फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पिता ने पहले डांटा फिर जड़े दो थप्पड़, क्षुब्ध होकर बेटे ने लगाई फांसी, परिजनों में कोहराम

Sun, 18 Dec 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत नईबस्ती सारंग तालाब निवासी युवक पिता की डांट को बर्दाश्त न कर सका। क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लालपुर-पाण्डेयपुर थाना अंतर्गत नईबस्ती सारंग तालाब निवासी युवक पिता की डांट को बर्दाश्त न कर सका। क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अविवाहित पुत्र का दाह संस्कार मणिकर्णिका घाट पर कर दिया।

विज्ञापन


नईबस्ती सारंग तालाब पारस सोनकरचांदुआ सट्टी में आढ़ती है। उसने रविवार सुबह किसी बात से नाराज होकर अपने 19 वर्षीय पुत्र सोनू को डांट लगाई और दो थप्पड़ भी जड़े। इस बात से क्षुब्ध होकर सोनू ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पिता जब चांदुआ सट्टी अपने सब्जी के आढ़त पर चले गये तो उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया।

पंखे के सहारे फंदा लगाकर फांसी से झूल गया। इस बात की जानकारी लगते परिजनों में कोहराम मच गया। दो पुत्रों में सोनू बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें