फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिले के निवेशकों की समस्याओं का समाधान कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में आए निवेशों को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने राइफल क्लब में निवेशकों और विभागीय अधिकारियों के साथ उद्योग लगाने में आ रही समस्याओं और समाधान की समीक्षा की। अधिकारियों को निवेशकों के साथ समन्वय बनाकर लंबित प्रक्रियाओं को पूरा कराने और समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि निवेशक के स्तर से आवेदन या प्रकरण लंबित है तो इस संबंध में उन्हें जानकारी दें और आवेदन कराने के बाद फॉलोअप करें। विभागों द्वारा जिन प्रकरणों में समाधान दर्ज कराया गया है, उसमें संबंधित निवेशकों के साथ वार्ता कर पुष्टि की। जिले में सबसे अधिक धनराशि के निवेश प्रस्ताव पर्यटन विभाग को मिले हैं। उप निदेशक पर्यटन को निर्देश दिया कि विभाग से संबंधित सभी निवेशकों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द कराएं। बिजली निगम को राजातालाब में स्थापित हो रही परियोजना में तार को सही कराने को कहा। यूपी नेडा के तहत स्थापित होने वाले जैव ऊर्जा परियोजना के लिए अपने क्षेत्र में एक सप्ताह में कम से कम एक एकड़ उपयुक्त जमीन चिह्नित कर अवगत कराने के निर्देश सभी उप जिलाधिकारियों को दिए। बैठक में वाचस्पति त्रिपाठी, सत्यनारायण गुप्ता, कौशिक अग्रवाल, पूरन कुमार सिन्हा, रोशन कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें