फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली जाने पर भी जलेंगी मुख्य मार्गों की स्ट्रीट लाइटें, लगाई जा रहीं सोलर लाइट्स

Mon, 28 Apr 2025 08:58 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में मुख्य मार्गों पर सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। ऐसे में बिजली जाने पर भी इन मार्गों पर अंधेरा नहीं रहेगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाम को या रात में अचानक बिजली गुल होने से शहर के मुख्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटें बंद हो जाती हैं। इससे अंधेरा हो जाता है। गाड़ियों की रोशनी के सहारे यहां लाइटें मिलती हैं। इसे देखते हुए मुख्य मार्गों पर सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं, ताकि बिजली जाने पर मुख्य मार्गों पर प्रकाश बरकरार रहे।

विज्ञापन


पहले चरण में वरुणा नदी से नदेसर, जेल रोड, कचहरी से आंबेडकर पार्क तक सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। इन लाइटों के बीच में बिजली से जलने वाली लाइटें भी लगाई गई हैं। सौर ऊर्जा वाली स्ट्रीट लाइटें अंधेरा होने के साथ रोशन हो जाती हैं। सुबह सूर्य की रोशनी मिलने पर अपने आप बंद हो जाती हैं। अभी मुख्य मार्गों पर इन दोनों लाइटों को लगाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें; काम की बात: बनारस के इस इलाके में चार घंटे गुल रहेगी बिजली, एक क्लिक पर पढ़ें- पांच जरूरी खबरें
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से शहर में 63 हजार स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। जो बिजली से संचालित होती हैं। इनके अलावा नेडा की ओर से सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। अब तक सौर ऊर्जा से संचालित 275 लाइटें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


नगर निगम के अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें नदेसर के पास लगाई गई हैं। बिजली गुल होने पर लोगों को पर्याप्त रोशनी मिलेगी। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें