फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime: पहली बार ड्रोन की सहायता से अवैध तेल गोदाम पर एसओजी-2 का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Sep 2025 11:29 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में पहली बार ड्रोन की सहायता से अवैध तेल गोदाम पर एसओजी-2 का छापा मारा गया। इस दौरान मौके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
मौके से गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के भीटी में टैंकर से तेल चोरी और अवैध गोदाम का एसओजी-2 ने बृहस्पतिवार शाम ड्रोन की मदद से खुलासा किया। गोदाम से इंडियन ऑयल के दो टैंकर, 525 लीटर चोरी का डीजल, 36,200 नकद, रिपीट मशीन, तेल नापने के बर्तन और 20 ड्रम मिले। मौके से आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


इंडियन ऑयल और जिला पूर्ति अधिकारी ने भी छानबीन की है। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के जमालपुर भदावर निवासी विनोद पटेल, जौनपुर के मडियाहू बेलवा बाजार निवासी आशीष सिंह उर्फ पप्पू, चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के बिछड़ी वार्ड निवासी दिनेश पटेल, दीपक गुप्ता, अजय और भुवनेश्वर पाल, भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के सुरहन भगवानपुर निवासी राजेश सिंह, जफराबाद के बिशनपुर निवासी दीपक कुमार सरोज शामिल है। 

इसे भी पढ़ें; मासूम के साथ बर्बरता: घुमाने के बहाने ले गया, झूला झुलाया फिर गायब करके की हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने बताया कि सूचना मिली कि रामनगर हाईवे किनारे बालू मंडी की आड़ में अवैध तेल का गोदाम चल रहा है। जो इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के टैंकरों का सील लॉक तोड़कर डीजल और पेट्रोल चोरी करते हैं। 

विज्ञापन

मौके पर खड़ा टैंकर - फोटो : अमर उजाला
एसओजी-2 टीम ने रेकी शुरू की। ड्रोन कैमरे के जरिये लोकेशन ट्रेस किया गया। टैंकर से तेल चोरी और गोदाम पर आठ व्यक्तियों के मौजूद होने पर छापा मारा। किसी को भी भागने का मौका नहीं मिला। एसीपी कोतवाली अतुल अंजान त्रिपाठी और रामनगर पुलिस के साथ एसओजी-2 ने छापा मारकर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

1700 लीटर जेल की रोज चोरी 
डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ और बरामद रजिस्टर से जांच में सामने आया कि रोज 1700 लीटर डीजल की चोरी होती थी। इंडियन ऑयल के टैंकर का लॉक तोड़कर चोरी होती थी। आरोपियों में दो टैंकर चालक भी हैं। चोरी हुए तेल को फुटकर में ग्रामीणों क्षेत्रों में सस्ते दाम पर बेचते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें