फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने युवती को ट्रेन में छेड़ा

Sun, 05 Apr 2015 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से वाराणसी आ रही शिवगंगा एक्सप्रेस में शनिवार को एक युवती के साथ छेड़खानी और विरोध करने पर हाथापाई का मामला सामने आया। छेड़खानी करने वाला युवक दिल्ली में साॅफ्टवेयर इंजीनियर है। उसे युवती की शिकायत पर वाराणसी की जीआरपी ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कैंट जीआरपी ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
युवती नई दिल्ली से किसी काम के सिलसिले में वाराणसी आने के लिए शिवगंगा एक्सप्रेस के एस-5 कोच में सवार हुई थी। उसके साथ उसके कुछ परिचित भी थे। युवती का आरोप है कि शिकोहाबाद के करीब ट्रेन में जब वह टॉयलेट जा रही थी कि तभी अनकेश सिंह नामक आरोपी ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की। युवती के विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।

युवती की शिकायत पर ट्रेन में चल रहे जीआरपी के एस्कॉर्ट ने अनकेश को तत्काल हिरासत में ले लिया। ट्रेन के कैंट पहुंचने के बाद अनकेश और युवती को एस्कॉर्ट के सिपाही जीआरपी थाने ले आए। अनकेश लोहता का रहने वाला है युवती लखनऊ की रहने वाली है। इंस्पेक्टर जीआरपी अनिल राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर अनकेश का चालान कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें