फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इनोवेशन सेंटर से सॉफ्टवेयर विकास, साइबर सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में इनोवेशन सेंटर (इन्क्यूबेशन केंद्र) की स्थापना की तैयारी चल रही है। इससे सॉफ्टवेयर विकास, साइबर सुरक्षा, डाटा एनालिटिक्स क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा दिया जाएगा। आईआईटी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच केंद्र की स्थापना को लेकर एक समझौता हुआ है।इनोवेशन सेंटर को आइडिएशन, इनोवेशन एंड इन्क्यूबेशन (आई- थ्री) और फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। मुख्य लक्ष्य समाज में तकनीकी प्रगति और मूल्य निर्माण के लिए एक मंच तैयार करना है। आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि यह सेंटर सॉफ्टवेयर विकास, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा, आईओटी और डेटा एनालिटिक्स पर ध्यान केंद्रित करेगा। केंद्र का उद्देश्य भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देना है। प्रो. जैन ने बताया कि यह केंद्र उन क्षेत्रों की खोज के लिए खुला रहेगा जो भविष्य में नवाचार और दक्षता में सुधार की संभावना दिखाते हैं। संस्थान के अधिष्ठाता (अनुसंधान और विकास) प्रो. विकास कुमार दुबे, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक गिरीश जोशी, महाप्रबंधक राजीव के झा, उप महाप्रबंधक सुभ्रजीत गुहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें