फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया : 17 विश्वविद्यालयों के 102 एथलीट करेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तहत कुश्ती के बाद एक जून से होने वाली तीन दिन की योग प्रतियोगिता की तैयारी चल रही है। मंगलवार को आईआईटी बीएचयू के स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर में भारतीय योग महासंघ के कोषाध्यक्ष रचित कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 विश्वविद्यालयों के 102 योग एथलीट पारंपरिक योग आसान में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को पांच विश्वविद्यालयों के 10 एथलीट बनारस पहुंचे। बुधवार को सभी एथलीट बनारस आ जाएंगे। एक जून से सुबह नौ बजे ढाई फीट ऊंचे तीन लेयर के 12 गुना 12 मीटर के मंच पर योग एथलीट एकल और समूह में प्रतिभा दिखाएंगे। निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के 31 निर्णायक और 34 प्रशिक्षक भी शिरकत करेंगे। सॉफ्टवेयर आधारित माइक्रो सिस्टम से भी प्रतिभागियों की हर गतिविधि की निगरानी होगी। इसी के आधार एथलीटों को अंक दिया जाएगा।डीजे लाइट की रोशनी में करेंगे योग
विज्ञापन

दो साल से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में योग को शामिल किया गया। लकड़ी, फोम और प्लाई से तीन लेयर में बने दिल्ली के रंगीन 83 डीजे लाइट की रोशनी में एथलीट प्रतिभा दिखाएंगे। एकल स्पर्धा का एथलीट चार गुना चार मीटर के दायरे में और समूह स्पर्धा के एथलीट 10 गुना 10 मीटर क्षेत्र में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
ये आसान करने होंगे
योग एथलीटों को सूर्य नमस्कार के साथ पश्चिमोत्तासन, सर्वांगासन, धनुरासन, कर्णपिंडासन और गरुणासन अनिवार्य रूप से करना है। एक-एक वैकल्पिक आसन भी करना होगा। पुरुष वर्ग के लिए मयुराआसन, पद्माबकासन, हुनमानासन, टीटीभासन, चक्रासन, सेतुबंध सर्वांगासन, वृक्षकासन, सलाभासन, ओमकार आसन वैकल्पिक होंगे। महिला एथलीटों के लिए वतांगासन, भुजंगासन, मत्सेद्रासन, एकापदार्शीषासन, पद्मोत्तासन का विकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें