संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में रविवार को मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 का उद्घाटन कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने किया। पांच दिसंबर तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें कई कार्यक्रम भी करवाए जाएंगे। कुलपति ने कहा कि अभियान का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। इसके अन्तर्गत महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। योग साधना केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति ने कहा कि नारी शक्ति के बिना समाज अधूरा है। विवि की तीन महिला कर्मचारियों मंजू सिंह, तापसी विश्वास और ममता गुप्ता को सम्मानित किया। इस दौरान आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा, प्रो. जितेंद्र कुमार, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. विशाखा शुक्ला मौजूद रहे।