रोटरी मंडल की ओर से सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस एंड हॉस्टल बाबतपुर कैंपस में मस्ती की पाठशाला 2.0 संपन्न हुई। इसमें उप मंडलाध्यक्ष और 28 क्लबों के अध्यक्ष और सचिवों को प्रशिक्षित किया गया। मंडलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष निर्वाचित पूनम गुलाटी दीप प्रज्ज्वलित किया। अध्यक्षता कर रहे अगले वर्ष के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल जाजोदिया ने की। उन्होंने कहा कि रोटरी नेतृत्व में आनंद, सीख और जिम्मेदारी तीनों का संतुलन ही सफलता की कुंजी है। मंडल प्रशिक्षक परितोष बजाज ने कहा कि यह प्रशिक्षण सिर्फ नीतियों की कक्षा नहीं, बल्कि अनुभवों की पाठशाला है। पूनम गुलाटी ने नए पदाधिकारियों को दीक्षा देते हुए कहा कि नेतृत्व के अवसर उन चुनौतियों की तरह होते हैं, जो हमें फर्श से अर्श तक ले जाने की क्षमता रखते हैं। मुख्य वक्ताओं में मंडलाध्यक्ष नामित दिनेश गर्ग, पूर्व मंडलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, उत्तम अग्रवाल, हरिमोहन साह, वीएन सिंह, क्षेत्रीय सचिव में आयुष्मान सुरेका, मंडल सचिव, प्रशांत नागर ने विचार रखे। संयोजन अविनाश मेहरोत्रा, राजेश भार्गव व देव आशीष, स्वागत पुनीत कपूर, पवन सिंह और धन्यवाद ज्ञापन पूर्णिमा सिंह ने किया।