फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल की थाप पर खूब थिरका युवा मन

Thu, 19 Feb 2015 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बुधवार को इंटर हास्टल कंपटीशन ‘उन्मेष’ के समापन पर रंग-बिरंगे परिधानों में निकली छात्र-छात्राओं की शोभायात्रा की शोभा निराली नजर आई। ढोल की थाप पर थिरकते विद्यार्थियों से परिसर की रंगत ही बदल गई। युवाओं ने नृत्य, गायन और अभिनय से अपनी मेधा की छटा बिखेरी। वहीं, प्रतियोगिता के विजेता और मेधावी विद्यार्थी सम्मानित भी किए गए। पहली बार हुए इस आयोजन ने परिसर में अलग ही छाप छोड़ी।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह स्थल से गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में पीले वस्त्रों में ढोल की थाप पर थिरकती छात्राएं आकर्षण का केंद्र रहीं। मानविकी संकाय, पुस्तकालय, प्रशासनिक भवन, शारीरिक शिक्षा विभाग के पास पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का गांधी अध्ययन पीठ में समापन हुआ। इसके बाद यहां

पर आयोजित मुख्य समारोह में विद्यार्थियों ने एकल नृत्य-गीत, समूह नृत्य, लघु नाटिका के मंचन से अपनी प्रतिभा दिखाई। तुषार राज सिंह ने धनक में चांद न आया तेरी याद आई... गजल की प्रस्तुति तो रोजी कुमारी ने आयो रे म्हारो ढोलना... गीत पर डांस से वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


एनडी हास्टल के छात्रों ने नाटक ‘अंधा कानून’ तो एलबीएस हास्टल के छात्रों ने ‘बेरोजगारी’ के मंचन से व्यवस्था की विसंगतियों को उजागर किया। मुख्य अतिथि महापौर रामगोपाल मोहले, अध्यक्षता कर रहे कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान छात्रावासों

के सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों भी सम्मानित किए गए। स्वागत चीफ वार्डेन प्रो. योगेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान वित्त अधिकारी राम रतन शर्मा, कुलसचिव ओम प्रकाश, प्रो. चतुर्भुज नाथ तिवारी, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. अवधेश सिंह, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. निशा सिंह, डॉ. केके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें