फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता से SO की बदसलूकी: दो पुलिसकर्मी निलंबित, डिप्टी सीएम की फ्लीट गुजरने के दौरान हुआ बवाल

Sun, 27 Nov 2022 12:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उपमुख्यमंत्री की फ्लीट देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर गुजरने वाली थी। इस दौरान लक्सा पुलिस ने वीर विजय हनुमान मंदिर के पास ट्रैफिक रुकवा दिया। उस समय भाजपा महामना मंडल अध्यक्ष जगरनाथ ओझा को भी पुलिस ने रोक दिया। जगरनाथ ओझा के अनुसार डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। इसका हवाला देकर दरोगा विनीत और एसओ अनिल साहू से आग्रह किया तो दरोगा और एसओ ने दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता से SO की बदसलूकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीर विजय हनुमान मंदिर के पास शनिवार की देर शाम भाजपा महामना मंडल अध्यक्ष और लक्सा एसओ के बीच नोकझोंक हो गई। एसओ पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लक्सा थाने का घेराव कर दिया। थाने के बाहर दो घंटे से अधिक देर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। मामले में डीसीपी काशी आरएस गौतम ने एसओ लक्सा अनिल साहू और एसआई विनीत कुमार गौतम को  लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। थाने की कमान एसआई सूरज तिवारी को सौंपी। आरोप है कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की फ्लीट गुजरने के दौरान ट्रैफिक रोके जाने पर महामना मंडल अध्यक्ष जगरनाथ ओझा से दरोगा विनीत और एसओ अनिल साहू ने अभद्रता की।  
विज्ञापन




 
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी निलंबित - फोटो : अमर उजाला
उपमुख्यमंत्री की फ्लीट देर शाम श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की ओर गुजरने वाली थी। इस दौरान लक्सा पुलिस ने वीर विजय हनुमान मंदिर के पास ट्रैफिक रुकवा दिया। उस समय भाजपा महामना मंडल अध्यक्ष जगरनाथ ओझा को भी पुलिस ने रोक दिया। जगरनाथ ओझा के अनुसार डिप्टी सीएम के कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। इसका हवाला देकर दरोगा विनीत और एसओ अनिल साहू से आग्रह किया तो दरोगा और एसओ ने दुर्व्यवहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि परिचय देने के बावजूद एसआई विनीत कुमार गौतम और एसओ लक्सा अनिल साहू ने महामना मंडल अध्यक्ष के संग अभद्रता की। भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे तो लक्सा एसओ ने उनके साथ भी बदसलूकी की। इस संबंध में डीसीपी काशी आरएस गौतम ने बताया कि घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने में एसओ अनिल साहू और एसआई विनीत कुमार गौतम को निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी एसआई सूरज तिवारी को बनाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें