आजमगढ़ में 90 सैंपल में से अब तक 71 की रिपोर्ट आ गई है। इसमें चार पॉजिटिव और 67 निगेटिव हैं। 19 की रिपोर्ट का इंतजार है। इससे पहले वाराणसी में सात, गाजीपुर में पांच, जौनपुर में तीन और मिर्जापुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। उधर, वाराणसी के कुल 44 जमातियों में से 15 अभी दिल्ली में क्वारंटीन हैं।
वाराणसी में 29 में से 28 जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें दीनदयाल अस्पताल से शिवपुर क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। बजरडीहा, गंगापुर, मदनपुरा, लोहता के कोरोना संक्रमित लोगों के परिजनों की स्वास्थ्य विभाग मॉनिटरिंग कर रही है। 4 जगहों से 80 सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। वाराणसी के शिवपुर का संक्रमित कोरोना को पराजित कर ग्यारह दिन बाद घर पहुंच गया।
उसे 27 मार्च को दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 मार्च को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जौनपुर में अब तक कुल 168 सैंपल भेजे गए हैं, जिसमें 121 की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें तीन पॉजिटिव मिले हैं। 47 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। भदोही में अब तक 21 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिला अस्पताल में बना आइसोलेशन वार्ड
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में 15 में से दस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक जमाती समेत पांच की रिपोर्ट का इंतजार है। मिर्जापुर में अब तक कुल 35 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 13 रिपोर्ट मिली है। इसमें 2 पाजिटिव और 11 निगेटिव मिले। शेष की रिपोर्ट बाकी है। सोनभद्र में अब तक लिए गए 19 सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
मऊ में 39 लोगों के सैँपल में से 30 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ का इंतजार है। गाजीपुर में मंगलवार को आठ अन्य की रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई। जबकि 17 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए। यहां अब तक लिए गए 47 सैँपल में पांच की रिपोर्ट पाजिटिव जबकि 42 निगेटिव आ चुकी है। चंदौली में अब तक 11 सैँपल लिए गए थे। इसमें 7 की रिपोर्ट निगेटिव और चार का इंतजार है।