फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में एडमिशन के लिए इतने लोगों ने भरा फार्म, जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 28 Feb 2017 05:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
विज्ञापन
देश की प्रतिष्ठित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में शैक्षणिक सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए भारी संख्या में लोग आवेदन कर रहे हैं। चार फरवरी से शुरू हुए ऑनलाइन प्रक्रिया में अबतक इतने आवेदन आ चुके हैं कि पिछले सारे रिकार्ड टूटने की कगार पर है।
विज्ञापन


बीएचयू के शैक्षणिक सत्र 2017-18 में प्रवेश के लिए आवेदन का आंकड़ा अब तक दो लाख चालीस हजार पार कर गया है। चार फरवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू है। चार मार्च अंतिम तिथि है।
यानी अभी पांच दिन का वक्त और है। उम्मीद है कि अंतिम दिनों में आवेदन में और तेजी आएगी।

चार फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू है। स्नातक स्तर के लिए एक लाख 78 हजार आवेदन आए हैं।
स्नातकोत्तर स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए 62 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

बता दें कि बीते साल बीएचयू में कुल 3.80 लाख आवेदन आए थे। संयुक्त कुलसचिव (प्रवेश परीक्षा) डॉ. एमआर पाठक का कहना है कि आवेदन की अंतिम तिथि चार मार्च है। छात्र-छात्राओं के पास अब महज पांच दिन का वक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं दिक्कत न हो, इसके लिए बीएचयू की वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें