Varanasi Crime: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक युवक को 3 किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 75 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कुलदीप सेठ निवासी नाटीमली, वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह गोरखपुर से बस के माध्यम से मादक पदार्थ लेकर वाराणसी पहुंचा था। यहां से उसकी योजना मुंबई जाने वाली ट्रेन से चरस की खेप लेकर रवाना होने की थी, लेकिन इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।