फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के लिए मुहिम होगी तेज

Thu, 19 May 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम प्रशासन ने इस बार काशी को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने के लिए कवायद तेज कर दी है। लोगों को जागरूक करके ऑनलाइन सुझावों की संख्या बढ़ाने के लिए भी एक एजेंसी की नियुक्ति करने की योजना बनाई जा रही है। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी ऑनलाइन सुझाव नहीं आ रहे हैं। इसे गति देने के लिए जल्द ही एक संस्था की मदद ली जाएगी ताकि ऑफलाइन सुझावाें के साथ-साथ ऑनलाइन सुझाव भी बड़ी संख्या में मिलें। उन्होंने बताया कि नगर निगम की वेबसाइट, ट्विटर, फेसबुक पर अभी जितनी संख्या में सुझाव आने चाहिए नहीं आ रहे हैं।

दूसरी ओर, शहर को स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल कराने के लिए भारत विकास परिषद और लायंस क्लब ने भी पहल की है। बुधवार को नगर निगम में आयोजित स्मार्ट सिटी कार्यशाला में क्लब के लोगों ने कहा कि इस बार पुरजोर कोशिश की जाएगी। संगठन की ओर से अधिक से अधिक जनसुझाव लेकर निगम को दिए जाएंगे। कार्यशाला में अपर नगर आयुक्त बीके द्विवेदी और उप नगर आयुक्त रमेश सिंह ने कहा कि पिछली बार कम जनसुझावों और जनता की कम भागीदारी के चलते स्मार्ट सिटी में शुमार होने से हम चूक गए। इस बार मजबूत दावेदारी पेश की जाएगी।
विज्ञापन


नगर निगम कराएगा पौधरोपण
काशी हिंदू विश्वविद्यालय से संत रविदास गेट तक नगर निगम पौधरोपण कराएगा। स्मार्ट सिटी के तहत शहर को हराभरा दिखने के लिए निगम प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
नगर आयुक्त श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि अभी लंका से रविदास गेट तक जो पौधे सूख रहे हैं या ट्रीगार्ड खराब हो गए हैं, उनका संरक्षण किया जाएगा। इसके बाद जो खाली स्थान है उसे चिह्नित कर वहां पौधे लगाए जाएंगे। पहले चरण में इस मार्ग को रखा गया है। दूसरे चरण में शहर के उन इलाकों को चिह्नित किया जाएगा जहां पौधे लगाने की जगह है और वहां पेड़ नहीं है। शहर को हरा-भरा रखने के लिए पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें