फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में लैंगिक समानता के लिए सड़क पर लगे लेके रहेंगे आजादी के नारे : क्वीयर प्राइड मार्च निकाला गया

Sun, 08 Dec 2024 06:18 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

लैंगिक समानता के मुद्दे पर वाराणसी की सड़क पर नारे लगाकर अधिकार लेने की बात कही गई इस दौरान लेके रहेंगे आजादी के नारे लगाए गए। समानता और अधिकारों के समर्थन की मांग हुई।
विज्ञापन
लैंगिक समानता को लेकर प्रदर्शन करते लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की सड़क पर लैंगिक समानता को लेकर क्वीयर प्राइड मार्च निकाला गया। समलैंगिकता और लैंगिक समानता के प्रति समर्थन व्यक्त करते हुए लोग सड़कों पर उतरे और समाज में समावेशिता, समान अधिकारों और प्रेम की स्वतंत्रता को बढ़ावा देने की आवाज बुलंद की गई।

विज्ञापन


बताते चलें कि सिगरा क्षेत्र में हुए इस आयोजन में न केवल LGBTQ+ समुदाय के लोग शामिल हुए, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह संदेश दिया गया कि हर व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के जीने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से आए तन्मय ने कहा कि क्वीयर समुदाय के लिए एक आंदोलन जिसमें हम देश के तमाम विषयों को पितृसत्तात्मक समाज, शिक्षा, स्वास्थय, रोज़गार, किसान, मजदूर सभी मुद्दों को उजागर कर रहे हैं और इंसानियत की लड़ाई को बचाने का आंदोलन चलता रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें