फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में डीएम-सीपी के खिलाफ नारेबाजीः गायब किशोरी के मामले में सीबीआई जांच की मांग, सौंपा ज्ञापन

Wed, 07 Aug 2024 03:01 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले गायब किशोरी को लेकर एपवा समेत अन्य संगठनों ने अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
नाराजगी जतातीं महिलाएं और लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर बुधवार को डीएम और सीपी के खिलाफ नारेबाजी की गई। साथ ही शिवपुर थानाध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की गई। एपवा संगठन ने शिवपुर क्षेत्र से गायब छात्रा को लेकर अपनी नाराजगी दिखाई। धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी ने ज्ञापन लिया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। एपवा ने गायब किशोरी के मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन


पिछले तीन माह से गुमशुदा नाबालिग किशोरी के मामले में महिला संगठनों ने जिला मुख्यालय पर मार्च निकालकर प्रतिरोध जताया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन


खुशी पाल गत 12 अप्रैल, 2024 से लापता हैं। वक्ताओं ने कहा कि हीलाहवाली के बीच किसी तरह FIR दर्ज हुई है, लेकिन अगस्त माह आ गया अब तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। खुशी पिछले 3 माह से कहां है, किस हालात में है, कुछ नहीं मालूम। पुलिस प्रशासन को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। खुशी पाल को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने के लिए तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें