फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम के संसदीय कार्यालय पर गोश्त कारोबारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2017 11:08 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मार्च निकालकर पीएम के संसदीय कार्यालय में रखीं समस्याएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोश्त व्यापारी और भाकपा माले कार्यकर्ता रोजगार के लिए मंगलवार को रेवड़ी तालाब पार्क से रवींद्रपुरी स्थित पीएम के संसदीय कार्यालय तक मार्च निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपना मांग पत्र पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा। साथ ही पांच सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल कार्यालय में जाकर अपने मांगपत्र सौंपे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पांच सूत्रीय मांग की। बनारस शहर के तीनों स्लाटर हाउस निर्माणाधीन हैं। इन्हें निर्माण की समयसीमा तय की जाए।

जब तक निर्माण कार्य पूरा न हो जाए तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के लिए स्थान देने का कार्य सरकार करे ताकि भूखमरी की स्थिति न पैदा होने पाए। इस व्यवस्था में कोई भी बदलाव हमारे रोजगार और भोजन सुरक्षा को ध्यान में रखकर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के उत्पीड़न को रोका जाए। गोरक्षा दलों को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। लाइसेंस की प्रक्रिया को सरल कर व्यवसाय को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें