फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अधिवक्ता समाज के निर्माण का कुशल कारीगर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजातालाब। अधिवक्ता समाज के निर्माण का कुशल कारीगर है। देश में जब-जब अन्याय के खिलाफ आवाज उठी है, अधिवक्ता और छात्र सबसे पहले आगे आए हैं। यह बातें मंगलवार को तहसील बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहीं। उन्होंने बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान अधिवक्ता और छात्रों ने ही सबसे पहले मोर्चा संभाला। अध्यक्ष जैलेंद्र राय ने कहा कि बार के माध्यम से तहसील को आदर्श और किसानों को उनका हक दिलाने का कार्य किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अधिवक्ताओं को पीड़ित की मदद करनी चाहिए। इस दौरान केसर राय, राधे मोहन त्रिपाठी, प्रमोद सिंह, विद्यासागर राय, सुनील सिंह, तोयज सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
----------
इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
शपथ लेने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष जैलेंद्र राय, महामंत्री विजय कुमार भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकेश गिरी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष विवेक कुमार त्रिपाठी, सहायक सचिव प्रशासन विनीत कुमार उपाध्याय, पुस्तकालय मंत्री संदीप कुमार श्रीवास्तव, आय व्यय निरीक्षक मनोज कुमार पटेल, संयुक्त सचिव प्रकाशन अजय कुमार पांडे, सदस्य वरिष्ठ प्रबंध समिति लाल जी राम, महेंद्र कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, विशाल नारायण सिंह, विनोद कुमार, संजय एवं कनिष्ठ प्रबंध समिति सदस्य उदय भान सिंह, मनोज कुमार चौबे, मनीष कुमार सिंह, विजय बहादुर, विजय शंकर सिंह एवं मनोनीत सदस्य छेदी लाल यादव तथा सर्वजीत भारद्वाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें