जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय गणित, हिंदी और विज्ञान विषयों में दक्षता प्रशिक्षण का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें शिक्षकों को बहुस्तरीय शिक्षण की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जनपद वाराणसी के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 210 शिक्षकों ने सहभागिता की। इसमें शिक्षकों की ओर से तैयार की गई पाठ योजनाओं के आधार पर टीचिंग वीडियो का प्रदर्शन किया गया और विशेषज्ञों द्वारा उनका मूल्यांकन भी किया गया। प्रशिक्षण के संयोजक डॉ. हरगोविंद पुरी ने बताया कि वर्तमान शैक्षिक परिवेश में बहुस्तरीय कक्षा शिक्षण की अत्यंत आवश्यकता है। इससे एक ही कक्षा में सामान्य, कुशाग्र और मंद गति से सीखने वाले विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सकेगा। संचालन विजय कुमार सिंह ने किया। मौके पर अनुज श्रीवास्तव, श्रेया, सुरभि उपस्थित रहीं।