कोरौता हॉकी एकेडमी की ओर से आयोजित 7वीं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल 7-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। फाइनल में गंगापुर एकेडमी की टीम ने अभिनव क्लब आंबेडकर नगर को 4-1 से हराकर ट्रॉफी जीत ली। इससे पूर्व दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में आंबेडकर नगर की टीम ने मालवीया क्लब बीएचयू को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जबकि दूसरे सेमीफाइनल में गंगापुर एकेडमी की टीम ने कोरौता एकेडमी को 6-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रोहनिया से अपना दल एस विधायक डॉ. सुनील पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। स्वागत एकेडमी के मैनेजर मनोज पटेल ने किया। निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद जावेद, महेंद्र कोरिया, सुरेंद्र गौड़ और अमित यादव ने निभाई। संचालन एकेडमी के अध्यक्ष दिनेश पटेल, धन्यवाद ज्ञापन आशीष शर्मा ने किया। मौके पर प्रवेश पटेल, सर्वेश पटेल, अजय विक्रम सिंह, आशीष सिंह ठाकुर मौजूद रहे।