काशी विद्यापीठ के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मौजूद स्वयं सेविकाएं
- फोटो : Samvad
काशी विद्यापीठ राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में स्वयंसेविकाओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। पसियाना मलिन बस्ती, हरिजन बस्ती, नई बस्ती, बौलिया एवं मिसिरपुरा के विभिन्न परिवारों में जाकर लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कुमार गौतम ने कहा कि विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए कौशल विकास का कोर्स उपयोगी है। इसमें इलेक्ट्रीशियन, रेफ्रिजरेशन, डाटा एंट्री ऑपरेटर का निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। शिविर में सुचिता, निहारिका के साथ ही कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनीता, डॉ. भारती कुरील, डॉ. अंजना वर्मा, डॉ. वीणा वादिनी, डॉ. एस एंजेला मौजूद रहे।