फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यूपी कैरम टीम में वाराणसी के छह खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईसीएससीई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी की कैरम टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में वाराणसी के छह खिलाड़ियों को जगह मिली है। ये सभी खिलाड़ी डब्ल्यूएच स्मिथ मेमोरियल स्कूल के छात्र हैं। कैरम की राष्ट्रीय टूर्नामेंट पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 7-9 सितंबर तक होगा। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अनिता पॉलीन ने बताया इसमें साक्षी रावत, कनिष्का शर्मा , अनन्या द्विवेदी, वंशिका सुल्तानिया, अथर्व शर्मा, मोहम्मद सदफ का चयन अलग-अलग आयुवर्गों में हुआ है। पहली बार कैरम की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए वाराणसी के खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर वाइस प्रिंसिपल प्रत्याशा मुखर्जी, गर्विता साहू, मोहम्मद इशरार ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें