11 मार्च 2017 को सुकमा के भज्जी क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में सुक्का के शामिल होने का आरोप है। इस हमले में 12 जवान शहीद हो गए थे। पड़ोसी राज्य में पूरे दिन फोर्स नक्सलियों की तलाश में जंगलों को खंगालते रहे। इससे नक्सलियों में खलबली मच गई है और वे खुद को बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करने में जुट गए है।
एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान को देखते हुए बार्डर पर फोर्स अलर्ट कर दिया गया है। जंगली इलाकों में थानों/पुलिस चौकियों की पुलिस पीएसी के साथ कांबिंग कर रही है। इसकी मॉनिटरिंग नक्सल एएसपी अरूण कुमार दीक्षित और उस क्षेत्र के सर्किल ऑफिसर कर रहे हैं।