आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में शनिवार को कोरोना के 369 मरीज मिले, जबकि वाराणसी में तीन, आजमगढ़ में दो और गाजीपुर में एक को मिलाकर छह मरीजों की मौत हो गई। वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जस की तस है। शनिवार को जिले में 147 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा तीन मरीजों की जान चली गई।
आजमगढ़ में 66 नये लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ गए। इसके अलावा दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में दो बैंक कर्मचारियों समेत 18 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जबकि इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
बलिया में 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जौनपुर में 33 लोग कोरोना से पीड़ित मिले। सोनभद्र में 29 और कोरोना संक्रमित मिले। भदोही में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत कोरोना के 18 नए मरीज सामने आए। मऊ में भी 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मिर्जापुर में दो महिलाओं समेत छह मरीज मिले।