रवींद्रपुरी में कब्जा भूमि पर अवैध निर्माण को वीडीए ने कराया ध्वस्त
वीडीए की प्रवर्तन टीम ओर से गुरुवार को कब्जा भूमि पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। नगवां वार्ड के रवींद्रपुरी काॅलोनी में शोएब अंसारी व अन्य की ओर से लगभग 442.45 वर्गमीटर के क्षेत्रफल में निर्माण किया जा रहा था। उपलब्ध अभिलेखों के अनुसार भेलूपुर हाउसिंग एंड जनरल डेवलपमेंट स्कीम के तहत भू-अर्जन योजना व कब्जा प्राप्त भूमि है।
इस आधार पर अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण आदेश 19 नवंबर 2022 को पारित किया गया था। इस भूमि पर निर्माण की अनुमति के लिए प्रस्तुत प्रत्यावेदन को प्रश्नगत भूमि प्राधिकरण की योजना के अन्तर्गत कब्जा प्राप्त होने के कारण एवं एचएफएल की सीमा में होने के कारण नाै अप्रैल को निरस्त किया जा चुका था। पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। मौके पर जोनल अधिकारी संजीव कुमार, अवर अभियंता सोनू कुमार की देखरेख में कार्रवाई को अंजाम दिया गया।