नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में छह दिवसीय सुभाष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। विशाल भारत संस्थान की ओर से आयोजित महोत्सव की शुरुआत 19 जनवरी को आओ जड़ों से जुड़ें अभियान से होगी। इसमें प्रदेश भर के 200 से अधिक मुस्लिम धर्मगुरु वतनपरस्ती और एकता का सूत्र तलाशेंगे।
20 जनवरी को भारतीय युवा अधिवेशन में पीओके की मुक्ति पर विशेष प्रस्ताव लाया जाएगा। 21 जनवरी को सरकी जौनपुर में अनाज बैंक की शाखा का शुभारंभ होगा। 22 जनवरी को लमही में ‘भारत की आजादी में आजाद हिंद सरकार के साथ अन्य देशों का योगदान : जापान के विशेष संदर्भ में’ संगोष्ठी होगी और सम्मान समारोह होगा।
126 लोग नेताजी की महाआरती करेंगे
मीडिया प्रभारी ताजीम भारतवंशी ने बताया कि 23 जनवरी को सुभाष मंदिर में 126 लोग नेताजी की महाआरती करेंगे। भारतीय परिधान का प्रोत्साहन एवं संस्कृत वाणी केंद्र का उद्घाटन होगा। 24 जनवरी को जौनपुर के जलालपुर में रामपंथ में महादीक्षा संस्कार होगा। इस दौरान आरएसएस के इंद्रेश कुमार, अजीत महापात्र, एडीजी रामकुमार, रंजीत शर्मा, महंत बालक दास हिस्सा लेंगे।