फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शैल अग्रवाल जी की कहानियाँ सहज रूप में प्रभावित करती हैं- प्रो. सुरेंद्र प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पुस्तकालय और विद्याश्री न्यास की ओर से मंगलवार इंग्लैंड की वरिष्ठ कवि-कथाकार शैल अग्रवाल के रचना-पाठ पर राजकीय पुस्तकालय में संगोष्ठी आयोजित हुई। प्रो. सुरेंद्र प्रताप ने कहा कि शैल अग्रवाल जी की कहानियाँ सहज रूप में प्रभावित करती हैं। विद्याश्री न्यास के सचिव डॉ. दयानिधि मिश्र लंंबे समय से ब्रिटेन में रहते हुए भी इन्हें भारत और हिंदी भाषा से अगाध प्रेम है। उन्होंने ब्रिटेन, न्यूयाॅर्क, माॅरिशस के विश्व हिंदी सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता की है। इन्हें कई सम्मान भी मिल चुके हैं। डॉ. मुक्ता ने कहा कि बनारस में जन्मी और 55 वर्षों से ब्रिटेन में रह रहीं शैल अग्रवाल का रचना संसार बहुआयामी है। इस अवसर पर प्रो. श्रद्धानंद, प्रो. जय राम सिंह, हिमांशु उपाध्याय, डॉ. इंडिवर, डॉ. अशोक सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें