फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: समय से पहले 100 फीसदी एसआईआर फॉर्म भरवाने वाले छह बीएलओ सम्मानित

Thu, 27 Nov 2025 06:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने छह बीएलओ को सम्मानित किया। समय से पहले 100 फीसदी एसआईआर फॉर्म भरवाने पर इन्हें सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बीएलओ को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय से पहले 100 फीसदी एसआईआर फॉर्म भरवाने वाले छह बीएलओ को जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सम्मानित किया। बुधवार को निर्वाचन कार्यालय में पिंडरा के बूथ संख्या 92 प्राथमिक विद्यालय खटौरा के बीएलओ प्रवेश कुमार सिंह, बूथ संख्या 164 संविलियन विद्यालय पिंडराई की बीएलओ सीमा सिंह और अजगरा के बूथ संख्या 247 प्राथमिक विद्यालय सुल्तानीपुर (प्रथम) के बीएलओ नीरज पांडेय को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


इसी तरह अजगरा बूथ संख्या 365-प्राथमिक विद्यालय ढकवा के बीएलओ प्रमोद कुमार शर्मा, सेवापुरी में बूथ संख्या 33 राजकीय हाईस्कूल ठठरा की बीएलओ मंजूलता मौर्या और सेवापुरी बूथ संख्या 90 प्राथमिक विद्यालय भीषमपुर के अरुण कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

डीएम ने कहा कि इन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में गतिशील विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य बेहतर ढंग से किया। शत-प्रतिशत मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिया और शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पहले पूरा कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें