फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अतिक्रमण तोड़ने गए बुलडोजर के सामने धरने पर बैठे, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। बिना मुआवजा दिए ढहाए जा रहे मकान को बचाने के लिए मंगलवार को स्थानीय लोग बुलडोजर के सामने धरने पर बैठ गए। इस बीच एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार और व्यापारियों के बीच हुई नोकझोंक भी हुई। मुआवजा देने के आश्वासन पर लोग शांत हुए। उधर धरने के कारण तीन घंटे तक सड़क जाम रही।
विज्ञापन

रामनगर में अतिक्रमण हटाने पहुंची पीडब्ल्यूडी व प्रशासन की संयुक्त टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि एडीएम प्रशासन बिपिन कुमार ने दुर्व्यवहार किया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोग उग्र हो गए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि शाम तक कुछ भूमिधरों के खाते में पैसा पहुंच गया है। वहीं, कुछ लोगों का पैसा बुधवार तक भेजा जाएगा। अन्य लोगों के जमीन व मकानों का आकलन किया जा रहा है। शीघ्र ही उनका पैसा भी खाते में चला जाएगा। लोगों का आरोप है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद मुआवजा नहीं दिया गया। इस मौके पर डीसीपी आरएस गौतम, एसीपी चेतगंज नीतू सिंह, एसीपी दशाश्वमेध अवधेश पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें