फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: श्रीराम से मिलन के लिए सीता को देनी पड़ी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश भी रामनगर की लीला में व्यवधान नहीं डाल सकी। नाटी इमली के भरत मिलाप से लौटने के बाद अनंत नारायण सिंह शाम पौने सात बजे लीला स्थल पहुंचे। उसके बाद लीला आरंभ हुई। राम की रावण पर विजय के बाद हर किसी के मन में चाहत थी उस महामिलन को देखने की जिसके लिए महायुद्ध हुआ। यह महामिलन था श्रीराम और जानकी का। लेकिन, श्रीराम ने सीता की अग्नि परीक्षा की बात कहकर तो सबको चौंका दिया। सीता के कहने पर लक्ष्मण अग्नि तैयार करते हैं। सीता अग्नि में समाहित होती हैं। तभी अग्निदेव प्रकट होकर सीता का हाथ श्रीराम को सौंप देते हैं। देवतागण श्रीराम की स्तुति करते हैं। दशरथ स्वर्ग से आते हैं श्रीराम समेत सबको आशीर्वाद देते हैं। शिवजी भी श्रीराम की स्तुति करते हैं और श्री राम के राज्याभिषेक में अयोध्या आने का वादा करते हैं। यहीं पर आरती के बाद 28 वें दिन की लीला को विश्राम दिया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें