फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संध्या वंदन के लिए नागरी प्रचारिणी सभा पहुंचे अनंत नारायण सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी भाषा, साहित्य और देवनागरी लिपि के सबसे पुराने आंगन नागरी प्रचारिणी सभा में शुक्रवार की शाम 125 साल पुरानी परंपरा निभाई गई। काशीराज परिवार के प्रतिनिधि अनंत नारायण सिंह अपने लाव-लश्कर और राजपरिवार के सदस्यों के साथ नागरी प्रचारिणी सभा पहुंचे। सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल के कक्ष में लगभग एक घंटे तक संध्या वंदन किया।
विज्ञापन

सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल ने तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें सभा द्वारा प्रकाशित पुस्तकें हिंदी साहित्य का इतिहास, कविता क्या है, पंच परमेश्वर और खुसरो की हिंदी कविता की प्रतियां भेंट कीं। अनंंतनारायण सिंह ने भी व्योमेश शुक्ल को काशीराज न्यास द्वारा प्रकाशित रामचरितमानस की प्रति और सगुन की राशि भेंट की। राजपरिवार के स्वागत में दुर्गा प्रसन्ना और पार्टी का शहनाई वादन हुआ। इस अवसर पर सभा के कार्यकर्ताओं के साथ उपमहानिरीक्षक (सीआरपीएफ) राकेश सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें