सभी नामजद आरोपियों के बयान पूर्व में लिए जा चुके हैं। पीड़िता की तीन सहेलियों का भी बयान पूर्व में लिया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के परिजनों ने युवती पर पैसे मांगने समेत अन्य आरोप लगाते हुए केस की निष्पक्ष जांच की मांग की। इसके बाद पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने 17 अप्रैल को एसआईटी गठित करते हुए एक माह में रिपोर्ट मांगी थी।
एसआईटी प्रमुख और डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि 100 सीसी कैमरे के फुटेज और इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल सीडीआर समेत उपलब्ध अन्य साक्ष्य के आधार पर पीड़िता से सवाल पूछे गए। चार स्थानों का मुआयना किया गया। तीन और स्थानों का मुआयना शुक्रवार को किया जाएगा। इसके बाद एसआईटी अपनी रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को सौंपेगी।