फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन का बड़े भाई पर दुराचार का आरोप, मां-बाप बोले- मेरा बेटा अच्छा, इसलिए की शिकायत

Sun, 08 Apr 2018 10:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने जैसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बहन ने बड़े भाई पर दुराचार का आरोप आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं मां-बाप का कहना है कि उनकी बेटी एक युवक के बहकावे में आकर अपने बड़े भाई पर गलत आरोप लगा रही है। इन आरोपों में कोई सच्चाई नही है।
विज्ञापन


मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव की दलित बस्ती की 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा शनिवार की शाम थाने पहुंची। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष को दी गई तहरीर में छात्रा ने आरोप लगाया कि उसका 22 वर्षीय बड़ा भाई एक लंबे अरसे से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है।

किशोरी की सूचना पर आशा ज्योति केंद्र की बाल संरक्षण अधिकारी निरूपमा सिंह अपनी टीम के साथ उसके पास पहुंचीं और बयान दर्ज करने के बाद तहरीर के आधार पर मिर्जामुराद इंस्पेक्टर से मुकदमा दर्ज करने को कहा।
विज्ञापन


किशोरी की तहरीर पर मिर्जामुराद थाने में दुराचार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची तो पता लगा कि बड़ा भाई कहीं भाग निकला है।

उधर, किशोरी के मां-बाप ने बताया कि वो मोबाइल पर लगातार किसी युवक से बात करती है। उसे ऐसा करने से बड़े भाई ने मना किया तो वो बाहरी युवक के बहकावे में आकर उसके खिलाफ पुलिस से गलत शिकायत की है। इन आरोपों में कोई सच्चाई नही है वो हमारा काबिल और अच्छा बेटा है।

उधर, जब ग्रामीणों को पता लगा कि उनके गांव की किशोरी ने अपने ही बड़े भाई के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया है तो कई सकते में दिखे। गांव सहित आसपास के इलाके के चट्टी-चौराहे की चाय-पान की दुकान पर दर्ज मुकदमे को लेकर देर रात तक तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

भतीजी से छेड़खानी के आरोप में चाचा के खिलाफ केस

demo pic
वहीं दूसरी घटना में शिवपुर थाना अंतर्गत कादीपुर क्षेत्र की हैं। यहां एक किशोरी से उसके चाचा द्वारा लगातार छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता हिम्मत जुटाकर चाइल्ड लाइन पर फोन की तो शनिवार को आरोपी चाचा के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस ने छापामारी की तो पता लगा कि आरोपी घर छोड़ कर भागा हुआ है। मामले के अनुसार, पीडि़ता इंटरमीडिएट की छात्रा है। पीडि़ता का आरोप है कि बीते दो वर्षों से उसका चाचा जब भी उसे घर में अकेला पाता है तब उसके साथ अश्लील हरकत करता है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता है।

शनिवार को पिता घर से ऑटो लेकर निकला और मां किसी पड़ोसी के घर चली गई तो चाचा मेरे घर पर आया। इस दौरान उसने छेड़खानी की। विरोध करने पर कहा कि दो दिन में तुम्हारी हत्या कर देंगे। इससे डर कर उसने चाइल्ड लाइन को फोन कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें